Fatehpur: महात्मा गांधी जयंती पर स्वयंसेवको ने 101 बार की परिक्रमा, खागा पक्का तालाब के संरक्षण संवर्धन का लिया संकल्प
फतेहपुर (Fatehpur) नगर के केंद्र में स्थिति खागा पक्का तालाब, आजादी के आंदोलन का गवाह है. आजादी के आंदोलन के अनेकों सभाएं यहां पर हुईl महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) अन्य अनेकों महान शख्सियतों का आगमन इस पावन धरा पर हुआ. गंगा समग्र (Ganga Samagra), बुंदेलखंड राष्ट्र समिति (Bundelkhand Rashtra Samiti), व्यापार मंडल खागा (Trade Board khaga) द्वारा इस प्राचीन पक्का तालाब के संवर्धन के लिए संघर्ष किया जा रहा है. बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय (Praveen Pandey) ने बताया हम सभी महात्मा गांधी की जयंती की पूर्व संध्या पर पक्का तालाब की परिक्रमा कर इस प्राचीन धरोहर की संरक्षण संवर्धन का संकल्प लिया।
आपको बता दे कि, सभी स्वयंसेवक तिरंगा और महात्मा गांधी के चित्र के साथ परिक्रमा पूरी की, इस अवसर पर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल (Shivchandra Shukla) ने कहा कि, इसके पहले भी कई बार व्यापार मंडल द्वारा पक्के तालाब के सुंदरीकरण के लिए प्रशासन को हमने लिखित रूप से ज्ञापन देकर अवगत करवाया था, जिस पर तत्कालीन उपजिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट (Amit Kumar Bhatt) जी ने तालाब के सुंदरीकरण की शुरुआत भी की थी. पर उनके जाते ही तब से आज तक तालाब उसी प्रकार पड़ा हुआ है, अब हमारे प्रवीण पाण्डेय जी ने जो यह मुद्दा फिर से उठाया है, इसमें हमारा व्यापार मंडल पुनः एक बार पूरी शक्ति के साथ में प्रवीण पाण्डेय जी के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर पक्का तालाब के सुंदरीकरण में अपनी महती भूमिका निभाएगा।
आज परिक्रमा करने वालों में व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ला, बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के केंद्रीय अध्यक्ष प्रवीण पाण्डेय, गंगा समग्र के संयोजक राम प्रसाद विश्वकर्मा, नास्ट्रोडमस त्रिपाठी, शेर सिंह, जनार्दन त्रिपाठी, सीता राम पासवान, राजेश प्रसाद विश्वकर्मा, प्रेमचंद्र, अमन, सत्येंद्र सिंह, विनोद विश्वकर्मा, लल्लन सिंह, अन्नत आदि रहे.
जतिन द्विवेदी
Sandhya Halchal News